
गोवा मंदिर भगदड़ में 6 की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, कई अधिकारियों का भी तबादला
AajTak
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'शिरगांव जात्रा में हुई घटना की गहन जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच शुरू की जाएगी. मैं जल्द ही पूरी स्थिति की समीक्षा करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा.'
गोवा सरकार ने मंदिर में भगदड़ की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पांच श्रद्धालुओं के इलाज के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की है, जो गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में तैनात रहेगी.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार मिश्रा, GMCH के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश पाटिल, ओएसडी डॉ. राजनंदा देसाई, प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों और स्वास्थ्य मंत्री की सलाहकार फ्रैज़ेला डी अराउजो के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी.
घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'शिरगांव जात्रा में हुई घटना की गहन जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच शुरू की जाएगी. मैं जल्द ही पूरी स्थिति की समीक्षा करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा.'
साथ ही गोवा सरकार ने उत्तरी गोवा कलेक्टर आईएएस स्नेहा गिट्टे आईएम, उत्तरी गोवा एसपी अक्षत कौशल, बिचोलिम डीएसपी जिवबा दलवी और बिचोलिम पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है.
भगदड़ में छह की मौत, 70 घायल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










