
गोवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पत्रकार पर हमला करने वाला 3 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गोवा पुलिस ने मंगलवार को पिछले महीने दक्षिण गोवा में एक स्थानीय पत्रकार पर हुए हमले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रकार अमित नाइक पर हमला करने के आरोप में वास्को के रहना वाला रेनिटो फ्रांसिस फर्नांडीस, पोंडा निवासी मंदार श्रीधर प्रभु और डेविड जोएकिम डिनिज को गिरफ्तार किया गया है.
गोवा पुलिस ने मंगलवार को पिछले महीने दक्षिण गोवा में एक स्थानीय पत्रकार पर हुए हमले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित पिछले महीने 14 सितंबर को अपने घर लौट रहा था. तभी आरोपियों ने पत्रकार के गाड़ी पर हमला कर दिया. साथ ही उस पर भी हमला किया. पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रकार अमित नाइक पर हमला करने के आरोप में वास्को के रहना वाला रेनिटो फ्रांसिस फर्नांडीस, पोंडा निवासी मंदार श्रीधर प्रभु और डेविड जोएकिम डिनिज को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है और इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Goa Crime: 25 साल के पर्यटक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, दलालों ने चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट
शिकायत में नाइक ने बताया था कि 14 सितंबर को वह दक्षिण गोवा के संगुएम में अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसके वाहन पर हमला कर दिया. इसके साथ आरोपिंयो ने उस पर भी हमला किया. बता दें कि पत्रकार अमित नाइक एक स्थानीय चैनल के संवाददाता हैं और उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है.
ये भी पढ़ें- गोवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापे के दौरान लाखों रुपये की LSD ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







