
गोवा के होटल में दो नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था बच्चियों को
AajTak
गोवा के बाम्बोली में जन्मदिन मनाने के लिए बुलाई गई 3 नाबालिग लड़कियों में से दो के साथ यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में अगाशी पुलिस ने 19 साल के संदिग्ध अल्ताफ महबूब मुजावर और 21 साल के ओम विनय नाइक को गिरफ्तार किया है.
उत्तरी गोवा के बाम्बोली में जन्मदिन मनाने के लिए बुलाई गई 3 नाबालिग लड़कियों में से दो के साथ यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में अगाशी पुलिस ने 19 साल के संदिग्ध अल्ताफ महबूब मुजावर और 21 साल के ओम विनय नाइक को गिरफ्तार किया है.
इस मामले में पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने 8 जून की रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अनुसार, उन्होंने बताया कि 13 और 15 साल की लड़कियां 7 जून से लापता हैं. इसी बीच, अगाशी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई कि एक और 11 साल की लड़की लापता है.
इसके अलावा, यह भी बताया गया कि तीनों एक साथ गए थे. इस पर संज्ञान लेते हुए उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने पहले तो इस मामले को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की. लेकिन, जैसे ही मीडिया में इसकी खबर आने लगी, उन्होंने एक विशेष पुलिस टीम गठित कर दी.
एक विशेष टीम गठित कर लड़की की तलाश शुरू की गई. इसी बीच पता चला कि पीड़ित लड़कियां कलंगुट इलाके में हैं. इसके अनुसार पुलिस ने कलंगुट के एक होटल से तीनों नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया. साथ ही पुलिस ने उनके साथ मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया. जब पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज किए तो पता चला कि वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए कलंगुट गई थीं. यहां 15 साल और 11 साल की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था.
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 64(1), 74, 75(1), गोवा किशोर अधिनियम की धारा 8(2) और पोक्सो अधिनियम की धारा 4, 8, 12 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बुधवार रात होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. बागा स्थित कृष्णा महादेव होटल के मालिक रजत चव्हाण को कलंगुट पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति के बिना होटल में प्रवेश देने के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस ने होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






