
गोवा के क्लब में राखी सावंत ने गाया 'परदेसिया' सॉन्ग, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
वह परदेसिया सॉन्ग से अपनी परफॉर्मेंस शुरू करती हैं और क्राउड जमकर उन्हें चीयर करता है. इस दौरान वह बिग बॉस 14 का अपना मीम सॉन्ग क्या ये सांधनी थी परफॉर्म किया. उनकी इस गाने की परफॉर्मेंस पर क्राउड जमकर हंसता है.
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक एक क्लब में गाना गाती दिखाई पड़ रही हैं. इस वीडियो में राखी एक ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने स्टेज पर परफॉर्म करती दिख रही हैं जहां क्लब में लाइव सिंगिंग सेशन चल रहा है. वह परदेसिया सॉन्ग से अपनी परफॉर्मेंस शुरू करती हैं और क्राउड जमकर उन्हें चीयर करता है. इस दौरान वह बिग बॉस 14 का अपना मीम सॉन्ग क्या ये सांधनी थी परफॉर्म किया. उनकी इस गाने की परफॉर्मेंस पर क्राउड जमकर हंसता है. राखी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "गोवा में जमकर मस्ती की, मैं जमकर एन्जॉय कर रही हूं, शुक्रिया प्रभु."
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










