
गोली कांड में जख्मी गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, हाथ जोड़कर फैन्स को कहा- शुक्रिया
AajTak
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अस्पताल में 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए हैं. इस दौरान एक्टर के साथ उनका परिवार भी नजर आया. पत्नी सुनीता मुश्किल वक्त में उनके साथ साए की तरह रहीं. मंगलवार को एक्टर को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली लग गई थी.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ बीते मंगलवार बड़ा हादसा हुआ था. अपनी रिवॉल्वर साफ करते वक्त एक्टर के पैर में मिसफायर हुआ और उनके घुटने में गोली लग गई थी. आनन-फानन उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उनके पैर से गोली निकाली गई. अस्पताल में 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा डिस्चार्ज हो गए हैं. वो 6 हफ्ते बेड रेस्ट पर रहेंगे.
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा अस्तपाल के बाहर गोविंदा व्हीलचेयर में नजर आए. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया. बेटी टीना और पत्नी सुनीता भी एक्टर के साथ दिखे. गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा- जहां जहां पूजा हुई, दुआएं पढ़ी गई, जहां अरदास हुई.. मैं सबका धन्यवाद करता हूं. प्रशासन से जुड़े पुलिस वर्ग और राज्य से जुड़े आदरणीय शिंदे साहब का धन्यवाद देता हूं. हर वर्ग के लोगों का शुक्रिया. आप लोगों की वजह से मैं सेफ हूं. जय माता दी.
एक्टर के साथ उनका परिवार भी नजर आया. पत्नी सुनीता आहूजा मुश्किल वक्त में उनके साथ साए की तरह रहीं. बेटी टीना आहूजा ने उज्जैन के महाकाल में पिता के लिए अनुष्ठान करवाया था. 51 पंडितों ने मिलकर महामृत्युंजय का जाप किया था.
गोविंदा को कैसे लगी गोली? घटना मंगलवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास की है. गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे. घर से निकलने से पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर केस में रख रहे थे. तभी गन उनके हाथ से छूटकर नीचे गिरी. इस दौरान मिसफायर हुआ और एक्टर के पैर में 1 गोली लगी. मालूम हो, रिवॉल्वर में 6 गोलियां लोड थीं. फायरिंग की आवाज सुनते ही घर पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए.
घटना के वक्त पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. मुश्किल वक्त में गोविंदा के परिवारवाले उन्हें अस्पताल में मिलने पहुंचे थे. कश्मीरा शाह, आरती सिंह, गोविंदा के भांजे और भाई तुरंत अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंचे थे. विदेश में होने के कारण कृष्णा अभिषेक मामा से मिलने अस्पताल नहीं जा सके थे.
गोविंदा ने ICU से फैंस को भेजा था वॉइस मैसेज गोविंदा पर गोली लगने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए थे. तब एक्टर ने सभी को दिलासा देने के लिए आईसीयू से अपना वॉइस मैसेज रिलीज किया था. ऑडियो में एक्टर ने कहा था- मैं अब खतरे से बाहर हूं. गलती से गोली चल गई थी. बाबा का आशीर्वाद है. मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं. आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है. मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











