
गोरखा समुदाय पर नहीं पड़ेगा NRC का कोई असर, अमित शाह बोले- झूठ फैला रही TMC
Zee News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग (Kalimpong) में रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का असर गोरखा समुदाय पर नहीं पड़ेगा.
कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग (Kalimpong) में रोड शो किया और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर टीएमसी झूठ फैला रही है. Misinformation being spread that if NRC will be brought, Gorkhas will be ousted. NRC hasn't been brought yet. But even if it's brought, not even one Gorkha will be ousted. TMC lies. Not even one Gorkha will be affected: HM & BJP leader Amit Shah in Kalimpong रोड शो के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, 'राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का असर गोरखा समुदाय पर नहीं पड़ेगा.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बारे में टीएमसी झूठ फैला रही है. यदि एनआरसी आया भी तो इससे एक भी गोरखा बाहर नहीं होगा. — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










