
गोरखपुर: शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BSA कार्यालय के बाबू पर संगीन आरोप
ABP News
Gorakhpur News: कृष्ण मोहन सिंह, मूलरूप से कुशीनगर के हरैया के रहने वाले थे और सहायक अध्यापक देवरिया के गौरीबाजार स्थित ब्लॉक के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में तैनाते थे.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब देवरिया में तैनात शिक्षक ने कृष्ण मोहन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजह बेसिक शिक्षा विभाग में क्लर्क द्वारा वेतन के लिए रिश्वत और प्रताड़ित करना सामने आया है. मृतक ने एक सुसाइड नोट और अपना एक वीडियो भी जारी किया जिसमें शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि पत्नी के गहने बेचकर शिक्षक ने क्लर्क को 16 लाख रुपए दे चुका था. लेकिन वेतन जारी नहीं किया गया, जिसके कारण वह टूट गया और आत्महत्या कर ली.
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह, मूलरूप से कुशीनगर के हरैया के रहने वाले थे और सहायक अध्यापक देवरिया के गौरीबाजार स्थित ब्लॉक के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में तैनाते थे. इन दिनों अपने भाई अवधेश सिंह के साथ ही गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में रह रहे थे. शनिवार सुबह किसी वक्त उन्होंने फांसी लगा ली.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












