
गोरखपुर कांड: डंडे से पिटाई, सिर पर जानलेवा चोट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली पुलिस की बर्बरता की पोल
AajTak
गोरखपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. मनीष गुप्ता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और उसमें पुलिस की बर्बरता को लेकर कई खुलासे हुए हैं.
Manish Gupta Post-mortem Report: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हुई संदिग्ध मौत का मामला गरमाता जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे, ऐसे में परिवार अंत्येष्टि के लिए भी मान गया है. लेकिन अब जो मनीष गुप्ता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है, उससे हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि मनीष गुप्ता की मौत के पीछे पुलिस द्वारा बर्बरता से की गई पिटाई ही सबसे बड़ा कारण है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष गुप्ता के शरीर पर चार गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जबकि सिर में जो गहरी चोट लगी थी, वह उनके लिए जानलेवा साबित हुई. रिपोर्ट में पता चला है कि मनीष गुप्ता के दाहिने हाथ की कलाई पर डंडे से गंभीर चोट लगी थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











