
'गोपीनाथ के चाहने वाले साथ आ जाएं तो अलग पार्टी....', फडणवीस की मंत्री पंकजा मुंडे के बगावती तेवर
AajTak
नासिक में एक कार्यक्रम के दौरान, महाराष्ट्र राज्य की पर्यावरण मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने कहा कि अगर उनके पिता गोपीनाथ मुंडे के समर्थक एकजुट हो जाएं, तो वे एक नई पार्टी बना सकते हैं. इस टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल तब शुरू हो गई जब दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने यह कहकर एक नई बहस छेड़ दी कि अगर उनके पिता के समर्थक इकट्ठे हो जाएं, तो वे एक नई पार्टी का गठन कर सकते हैं. रविवार को नासिक में स्वामी समर्थ केंद्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, पंकजा मुंडे ने स्पष्ट किया कि उनके पिता के समर्थकों के पास इतनी प्रभावी संख्या और ताकत है कि वे एक अलग राजनीतिक दल का रूप बना सकते हैं.
यह बात उनके पिता गोपीनाथ मुंडे को सम्मान देने का एक तरीका था या बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी देना था, यह स्पष्ट नहीं है. फिर भी, उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें शुरू हो गई हैं.
यह भी पढ़ें: पंकजा मुंडे, नितेश राणे, आशीष शेलार और... फडणवीस मंत्रिमंडल की लिस्ट
'लोग सिर्फ गोपीनाथ मुंडे की बेटी के रूप में मेरे साथ नहीं जुड़ते'
पंकजा मुंडे ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि गोपीनाथ मुंडे के चाहने वाले उनकी विरासत और उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम के लिए उनसे जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, "वे सिर्फ गोपीनाथ मुंडे की बेटी के रूप में मेरे साथ नहीं जुड़ते. वे मेरे पिता के गुण और उनके प्रेम से जुड़े हुए हैं."
गोपीनाथ मुंडे को चाहने वालों की एक पार्टी है!

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










