
गोपालगंजः बेटी से इश्क करने पर प्रेमी को काट कर बोरे में भरा, परिजनों ने अपनी लड़की को भी नहीं छोड़ा
ABP News
युवती के प्रेमी का शव गंडक नदी से आठ अगस्त को बरामद किया था. तीन अगस्त को ही उसकी हत्या की गई थी. इसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी को भी नदी में फेंक दिया. हालांकि उसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है.
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में आशिक की हत्या मामले में पुलिस ने युवती के पिता उमेश यादव और उसके चाचा राम भरोसा यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. उनसे पूछताछ के बाद सिपाया खास गांव से अमर पटेल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. तीनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया. युवक को बेटी से इश्क करने से नाराज उसके पिता व चाचा समेत उक्त तीन लोगों ने मिलकर उसे काट कर बोरे में भरकर गंडक में शव को ठिकाने लगाया था. तीनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. गौरतलब हो कि विश्वंभरपुर थाने के रूपछाप गांव के भिखारी यादव के बेटे प्रेम कुमार को तीन अगस्त की रात नौ बजे के करीब उसकी प्रेमिका ने फोन कर बुलाया था. उसके बुलाने पर ही वह उससे मिलने के लिए गया था. जहां प्रेमिका के ही परिजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर मार दिया. शव को कालामटिहनियां वार्ड-3 के मोबाइल टावर के पास गंडक नदी फेंक दिया. प्रेम का शव गंडक नदी से आठ अगस्त को बरामद किया था.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












