
गोदाम में अवैध तरीके से स्टॉक कर रखा था 11,000 किलो गन पाउडर... गोवा विस्फोट कांड में बड़ा खुलासा
AajTak
दक्षिण गोवा में स्थित एक गोदाम में हुए भीषण विस्फोट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, इस गोदाम में बिना अनुमति के 11,000 किलोग्राम गन पाउडर अवैध रूप से स्टॉक किया गया था. बीते गुरुवार 20 मार्च की रात हुए धमाके से लगभग 14.5 टन गन पाउडर जला. इससे आसपास के घरों में दरारें आ गईं. कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
गोवा के दक्षिणी जिले में स्थित एक गोदाम में हुए ब्लास्ट की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि इस गोदाम में बिना अनुमति के 11,000 किलोग्राम गन पाउडर (Gunpowder) अवैध रूप से स्टॉक कर रखा गया था. यह गोदाम 'ह्यूजेस प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी का था, जो छोटी कैलिबर की गोला-बारूद बनाने का काम करती है.
एजेंसी के अनुसार, पिछले सप्ताह गुरुवार 20 मार्च की रात लगभग 10:30 बजे इस गोदाम में आग लगने के कारण भीषण विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में लगभग 14.5 टन गन पाउडर जला. हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में दरारें आ गईं. दक्षिण गोवा के नक्वेरी-बेतुल गांव में स्थित इस गोदाम के अलावा कंपनी का एक निर्माण संयंत्र वेरना औद्योगिक क्षेत्र में भी है.
यह भी पढ़ें: भिवंडी में भीषण हादसा... गोदाम में लगी आग के बाद नाइट्रोजन सिलेंडरों में ब्लास्ट, दो लोग घायल
इस घटना की जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी ने बिना लाइसेंस के 11,000 किलोग्राम गन पाउडर एक मैगजीन (विशेष स्टोरेज यूनिट) में जमा किया था. इसके लिए कंपनी ने केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत 'पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन' (PESO) से अनुमति नहीं ली थी. घटना के बाद PESO ने कंपनी के गोदाम में गन पाउडर स्टॉक करने के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है.
क्यूपेम शहर में तैनात दक्षिण गोवा के डिप्टी कलेक्टर ने कंपनी के प्रबंधन और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने विस्फोटकों के परिवहन और भंडारण से जुड़े सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
कुनकोलीम पुलिस द्वारा की जा रही जांच में कंपनी के प्रबंधन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन धाराओं में मानव जीवन को खतरे में डालने, व्यक्तिगत सुरक्षा से खिलवाड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े प्रावधान शामिल हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







