
गोंडा: धमाके से ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबे 14 लोग, सात की मौत
AajTak
मामला जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है. जहां एक मकान में अचानक धमाका हुआ. जिससे दो मंजिला इमारत ज़मींदोज़ हो गयी. पुलिस को आशंका है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते हुआ है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक हादसे की खबर है. जानकारी के मुताबिक यहां एक मकान में धमाका होने से पूरी बिल्डिंग भरभरा कर ढह गयी. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग ढहने से करीब 14 लोग मलबे में दब गए. जिन्हें गांववालों ने मुश्किल से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने दबे हुए लोगों को मलबे से निकाल कर नवाबगंज पीएचसी भेजा गया. जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 7 लोग बुरी तरह घायल हैं. मामला जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है. जहां एक मकान में अचानक धमाका हुआ. जिससे दो मंजिला इमारत ज़मींदोज़ हो गयी. पुलिस को आशंका है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते हुआ है. हादसे में 2 पुरुष, दो महिला और 3 बच्चों की मौत की खबर है. पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य जारी है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










