
गैस सिलेंडर के साथ यूथ कांग्रेस का पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन, बोले- जनता नहीं करेगी माफ
AajTak
पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के बढ़ते रेट को लेकर यूथ कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया. रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि अच्छे दिन का वादा कर लोगों के साथ सरकार ने धोखा किया है.
भारतीय यूथ कांग्रेस ने आज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार अपने अहंकार में मस्त है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता सरकार की लचर नीतियों से त्रस्त हो चुकी है. वहीं सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के रेटों में बढ़ोत्तरी कर जनता को झटके दे रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में जब दुनिया की किसी भी सरकार ने अपनी जनता पर इतने अत्याचार नहीं किए होंगे, जितने मोदी सरकार कर रही है. एक दिसम्बर से अभी तक 6 बार रसोई गैस के दाम 225 रुपये तक बढ़ाए गए हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











