
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर
ABP News
US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है. ईरान ने स्ट्रेट होर्मुज बंद कर दिया है, जिससे भारत समेत कई देशों में गैस और तेल की किल्लत होने लगी है.
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है, जिससे LPG और नेचुरल गैस की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ रहा है. ऐसे में भारत की पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने नेचुरल गैस की अलोकेशन के लिए क्लियर प्रायोरिटी लिस्ट जारी की है. अगर गैस की कमी हुई तो पहले किस सेक्टर को कितनी गैस मिलेगी, ये अब तय हो गया है.
किन सेक्टर्स में गैस कटौती नहीं होगी?
सरकार ने कहा है कि घरेलू यूजर्स और जरूरी सेक्टर को कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. इसलिए इनको 100% सप्लाई मिलेगी, यानी कोई कटौती नहीं होगी. इनमें:
ये सेक्टर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं, इसलिए सरकार ने इन्हें टॉप प्रायोरिटी दी है. घरेलू PNG और CNG को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा ताकि लोगों को खाना बनाने या गाड़ी चलाने में दिक्कत न हो.













