
गैर-मुस्लिम शख्स के चुपके से मक्का पहुंचने पर हंगामा, इजरायल सरकार ने भी जताई नाराजगी
AajTak
इजरायल के एक यहूदी पत्रकार की सऊदी अरब के मक्का से की गई रिपोर्टिंग पर बवाल मचा हुआ है. किसी गैर मुस्लिम के मक्का में चोरी-छिपे घुसने पर मुस्लिम नाराज हैं. हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने पर चैनल और पत्रकार माफी मांग चुके हैं.
इजरायल के एक पत्रकार के चोरी-छिपे मक्का पहुंचकर वहां से रिपोर्टिंग करने के मामले पर हंगामे के बीच इजरायल सरकार के एक मंत्री का बयान आया है. इजरायल के क्षेत्रीय सहयोग मंत्री इसावी फ्रेज ने एक यहूदी इजरायली पत्रकार के मक्का घूमने की टीवी रिपोर्ट को बेवकूफाना बताया है.
उन्होंने कहा, मुझे खेद है कि यह एक बेवकूफाना हरकत थी और इसमें गर्व महसूस करने जैसा कुछ नहीं है. यह गैरजिम्मेदाराना काम है और रेटिंग्स के लिए इस रिपोर्ट को किया गया.
इजरायल के इतिहास में दूसरे मुस्लिम मंत्री रहे फ्रेज ने कहा कि इससे सिर्फ सऊदी अरब, इजरायल के रिश्तों को सामान्य करने के प्रयासों की संभावना को ही नुकसान पहुंचेगा.
फ्रेज ने कहा, यह मुस्लिमों का पवित्र स्थान है. वहां जाने का क्या मतलब था? आपको वहां से रिपोर्टिंग करनी थी तो किसी मुस्लिम पत्रकार को भेजते. इस घटना से हुआ नुकसान बहुत अधिक होगा.
बता दें कि इजरायल के चैनल 13 ने सोमवार को पत्रकार गिल तमारी के सऊदी अरब के शहर मक्का घूमने की एक रिपोर्ट प्रसारित की थी, जिस पर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि, बाद में टीवी चैनल और पत्रकार ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी.
पत्रकार गिल की 10 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मक्का के कई हिस्सों में शूट किया गया था. इस दौरान यहूदी पत्रकार गिल ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद का भी दौरा किया और बाद में वह माउंट अराफात भी पहुंचे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








