
गैर उर्दू स्कूलों के नाम से हटेंगे उर्दू शब्द, जुमे की छुट्टी भी खत्म, इस राज्य ने जारी किया निर्देश
AajTak
शिक्षा विभाग ने पाया कि राज्य में एक स्कूल का नाम प्राथमिक स्कूल से उर्दू हाई स्कूल कर दिया गया है. मामले की जांच की गई और इसी तरह की अन्य घटनाएं भी सामने आईं. शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से इन निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है और यदि कोई स्कूल या व्यक्ति आदेशों की अनदेखी करता पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड प्राथमिक शिक्षा विभाग ने 01 अगस्त को आदेश जारी कर सभी गैर-उर्दू माध्यम स्कूलों को तत्काल प्रभाव से उर्दू शब्द हटाने का निर्देश दिया है. राज्य के शिक्षा विभाग ने यह भी आदेश दिया कि गैर-उर्दू माध्यम स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के बजाय रविवार को होगा और ऐसे स्कूलों में सुबह की नमाज पहले की तरह ही अदा की जाएगी.
एजेंसी के अनुसार, "झारखंड प्राथमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों के नाम से 'उर्दू' शब्द हटाने का आदेश दिया है जिन्हें उर्दू स्कूलों के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है. ऐसे स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी केवल रविवार को होनी चाहिए, शुक्रवार को नहीं. विभाग ने गैर-उर्दू स्कूलों में सुबह की नमाज को पहले की तरह रखने का आदेश भी दिया है.''
Jharkhand | Primary Education Dept orders to remove 'Urdu' word from such schools which aren't notified as Urdu schools. The weekly off of such schools must be only on Sunday, not on Friday. Dept also orders that morning prayer in non-Urdu schools to be retained as in past. pic.twitter.com/uETLoPFKvd
झारखंड शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से इन निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है और यदि कोई स्कूल या व्यक्ति आदेशों की अनदेखी करता पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस आदेश पर DOSE&L के सचिव राजेश कुमार शर्मा द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं और कहा गया है, "अधिसूचित उर्दू स्कूलों को छोड़कर, जिसमें उर्दू शब्द जोड़ा गया है, उर्दू शब्द को तत्काल प्रभाव से उस स्कूल के हिस्से से हटा दिया जाना चाहिए. साप्ताहिक अवकाश अधिसूचित उर्दू स्कूलों को छोड़कर रविवार को सुनिश्चित किया जाना चाहिए और रविवार को मध्याह्न भोजन संचालित किया जाना चाहिए.''
रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड शिक्षा विभाग ने पाया कि राज्य में एक स्कूल का नाम प्राथमिक स्कूल से उर्दू हाई स्कूल में बदल रहा है. मामले की जांच की गई और इसी तरह की अन्य घटनाएं भी सामने आईं. इसी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर स्कूलों को निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










