
गैंग्स ऑफ वासेपुरः दिन दहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
AajTak
हत्या की ये सनसनीखेज वारदात वासेपुर की है. जहां नया बाजार निवासी स्कूल संचालक और जमीन कारोबारी मोहम्मद अशरफ उल हसन ऊर्फ लाला खान अपनी बाइक से जब्बार मस्जिद के पास से गुजर रहे थे. तभी पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.
धनबाद का वासेपुर अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद सुर्खियों में आ गया था. वही वासेपुर एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से उस वक्त दहल गया, जब अज्ञात हमलावरों ने एक स्कूल संचालक और जमीन कारोबारी की सरेआम दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश बाइक पर सवार होकर आए वारदात को अंजाम दिया और वहां से निकल गए. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हत्या की ये सनसनीखेज वारदात वासेपुर की है. जहां नया बाजार निवासी स्कूल संचालक और जमीन कारोबारी मोहम्मद अशरफ उल हसन ऊर्फ लाला खान अपनी बाइक से जब्बार मस्जिद के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार बदमाश उनके करीब पहुंचे और सिर पर पिस्टल सटाकर गोली दाग दी. गोली लगते ही लाला खान अपनी बाइक समेत वहीं सड़क पर गिर पड़े. आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, अपराधी बड़ी ही तेजी से फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर धनबाद-गया रेलवे लाइन की तरफ भागे थे. पुलिस ने रेलवे लाइन के पास से एक काले और नीले रंग की पल्सर बाइक बरामद की है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











