
गैंगस्टर से इश्क, पेज थ्री पार्टी का शौक और इलाके में दबदबा... कौन है लेडी डॉन जोया, जरायम की दुनिया में कैसे हुई एंट्री!
AajTak
दिल्ली के अपराध जगत में एक नाम उभरकर सामने आया है-जोया खान. एक ऐसी महिला जिसने कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा से प्यार के बाद शादी की, फिर उसके गैंग की बागडोर संभाली. महंगे कपड़ों, ब्रांडेड एसेसरीज और पेज थ्री पार्टियों की शौकीन जोया खान अब पुलिस की गिरफ्त में है. आखिर कौन है ये लेडी डॉन? कैसे हुई उसकी जरायम की दुनिया में एंट्री? आइए जानते हैं उसकी कहानी.
दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी जोया खान पति के अवैध धंधों को नहीं संभाल रही थी. वह ड्रग्स सिंडिकेट की भी अहम कड़ी थी. स्पेशल सेल ने उसे एक करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. जोया खान का रसूख इतना था कि वह गैंग के हर बड़े फैसले में शामिल रहती थी, ठीक वैसे ही जैसे 80 के दशक में हसीना पारकर ने अपने भाई दाऊद इब्राहिम के अपराध साम्राज्य को संभाला था. ग्लैमरस लाइफ जीने वाली जोया असल में अपराध की अंधेरी गलियों की ‘लेडी डॉन’ बन चुकी थी.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जमुना पार इलाके की रहने वाली जोया खान की मुलाकात अपने पड़ोसी और कुख्यात बदमाश हाशिम बाबा से हुई. जल्द ही दोनों में प्यार हो गया. जोया को पता था कि हाशिम बाबा का नाम हत्या, लूट, जबरन वसूली और ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा है, लेकिन उसने इसकी परवाह नहीं की. साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली.
जोया खान दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है. वह पति के अवैध धंधों को संभाल रही थी. ड्रग्स सिंडिकेट का भी अहम हिस्सा थी. उसे एक करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया है. जोया का रसूख इतना था कि वह गैंग के हर बड़े फैसले में अहम भूमिका निभाती थी, ठीक वैसे ही जैसे 80 के दशक में हसीना पारकर ने दाउद इब्राहिम के साम्राज्य को संभाला था.
जोया का पति हाशिम बाबा जमुना पार का नामी गैंगस्टर है, उस पर हत्या, लूट, जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं. वह इस समय तिहाड़ जेल में है. जोया से निकाह से पहले हाशिम बाबा की दो शादियां हो चुकीं थीं, वहीं जोया की हाशिम बाबा से दूसरी शादी थी. साल 2014 में जोया की पहली शादी हुई थी, फिर पति से तलाक हो गया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाशिम बाबा के नाम पर कारोबारी से मांगी 17 लाख की फिरौती, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
हाशिम बाबा और जोया दोनों जमुना पार यानी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रहते थे. दोनों पड़ोसी थे. मुलाकात के बाद प्यार हो गया. जोया को पता था कि हाशिम बाबा नार्थ ईस्ट इलाके का बदमाश है, इसके बावजूद जोया ने दिल दे दिया और साल 2017 में शादी कर ली. 33 साल की जोया पेज थ्री पार्टी में जाने की शौकीन है. महंगे कपड़े, स्टाइलिश ब्रांड का इस्तेमाल करना उसका शौक है. इसका अंदाजा जोया के सोशल मीडिया पेज से लगाया जा सकता है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









