
गैंगस्टर राजू ठेठ मर्डर केस: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, सभी 5 आरोपी पकड़े गए, हथियार भी बरामद
AajTak
राजस्थान के सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. लिहाजा रविवार को पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपी पकड़े गए हैं. साथ ही हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं. इससे पहले पुलिस ने सीकर के कस्बे नीम का थाना के डाबला गांव से दो आरोपियों को हिरासत में लिया था.
राजस्थान के सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपी पकड़े गए हैं. साथ ही हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं. इससे पहले सीकर के कस्बे नीम का थाना के डाबला गांव से पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था. इसमें एक आरोपी रेकी में शामिल था जबकि दूसरे आरोपी ने फायरिंग की थी.
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपी पकड़े गए हैं. उन्होंने बताया कि सीकर जिले के मनीष जाट और विक्रम गुर्जर पकड़े गए हैं. जबकि हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल को भी पुलिस ने पकड़ लिया है.इसके सभी ही सभी हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं.
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कल सीकर में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को मय हथियार और गाड़ियों के गिरफ्तार कर लिया गया है.
इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम) रवि प्रकाश मेहरदा और जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा सीकर के लिए रवाना हो गए हैं.
इन शूटर्स की हुई पहचान
इससे पहले पुलिस ने राजू ठेठ की हत्या में शामिल 4 आरोपियों की पहचान कर ली है. चारों शूटर्स हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगवार में शामिल चार आरोपियों की पहचान हिमांशु, सतीश, जतिन और नवीन उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है. जबकि 2 आरोपियों हिमांशु और सतीश ने राजू ठेठ हाउस के सामने स्थित सीएलसी कोचिंग में रजिस्ट्रेशन कराया था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








