
गृह मंत्री Amit Shah ने विंध्य कॉरिडोर की रखी नींव, बोले- UP आता हूं तो लगता है कि घर आया हूं
Zee News
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने UPSIFS और विंध्य कॉरिडोर की नींव रखी. इस दौरान उन्होंने UP के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जमकर तारीफ की.
लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं से हार के लिए तैयार रहने को कहा. लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में बन रहे उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) के भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में राज्य एक लीडर के रूप में उभरा है. शाह ने मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन भी किया. यूपी दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 44 कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में उत्तर प्रदेश को नंबर एक राज्य में बदल दिया है. उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है जो अब निवेश को आमंत्रित कर रही है और भ्रष्टाचार की भी जांच की है. कोविड महामारी (Coronavirus) के दौरान, योगी जी और उनकी टीम ने बहुत अच्छा काम किया. विपक्षी नेता अब सामने आएंगे, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं लेकिन लोगों को उनसे गुमराह नहीं होना चाहिए. वे कहां थे जब भू-माफिया थे, दंगे हो रहे थे, महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे और परिवारों के पास शौचालय नहीं था?'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










