
गूगल मैप्स ने अरब सागर में पानी से ढका नया 'द्वीप' ढूंढा? देखें फोटोज
AajTak
नया द्वीप कोच्चि के तट से लगभग 7-10 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है. Google अर्थ पर उपलब्ध डिजिटल नक्शे के अनुसार, यह नया द्वीप लगभग 8 किमी लंबा और 3 किमी चौड़ा है
अरब सागर में केरल तट के पास एक अजीबोगरीब नया द्वीप नजर आया है जिसे लेकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं. अरब सागर में बना यह द्वीप गूगल अर्थ पर दिख रहा है. यह कथित तौर पर द्वीप है या कुछ और इसे लेकर विशेषज्ञ भी साफ साफ कुछ नहीं बता पा रहे हैं. (इनपुट - Gopi krishnan) यह नया द्वीप कोच्चि के तट से लगभग 7-10 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है. Google अर्थ पर उपलब्ध डिजिटल पैमाने के अनुसार, यह नया द्वीप लगभग 8 किमी लंबा और 3 किमी चौड़ा है. दिलचस्प बात यह है कि समुद्र में इस द्वीप के बनने का कोई निशान नहीं है. इस क्षेत्र में जहाजों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बिना किसी परेशानी के जाते हुए देखा गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










