
गूगल में नौकरी के बाद भी 3 महीने कार में सोया, ऑफिस में खाया खाना.. चौंका देगी वजह
AajTak
गूगल में नौकरी मिलने के बाद केंटो मोरीता सैन फ्रांसिस्को के महंगे किराए का खर्च नहीं उठा सके, इसलिए उन्होंने तीन महीने तक अपनी कार में रहकर काम किया। गूगल की फ्री सुविधाओं जैसे खाना, जिम और शॉवर ने उन्हें मदद दी.
सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया में रहने वाले केंटो मोरीता को जब गूगल में नौकरी मिली, तो वो बेहद खुश थे, लेकिन उनके सामने एक बड़ी समस्या थी. किराया बहुत महंगा था! उन्होंने बताया कि 2019 में सैन फ्रांसिस्को में एक बेडरूम का किराया करीब $3,600 (लगभग ₹3 लाख) था, जिसे वह अफोर्ड नहीं कर सकते थे. ऐसे में गूगल में काम करने का मौका न खोने के लिए मोरीता ने तीन महीने तक अपनी कार में ही रहने का फैसला किया. बिजनेस इनसाइडर के लिए लिखे एक लेख में उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने झूठ बोला था. उन्होंने कहा था कि उनका परिवार बे एरिया में है, ताकि कंपनी को उनकी रहने की दिक्कत का पता न चले.
कार को बनाया अपना घर मोरीता का कहना है, “मैंने सोचा था, नौकरी मिलने के बाद कुछ न कुछ इंतज़ाम हो जाएगा. लेकिन सच ये है कि बे एरिया का किराया इतना ज़्यादा था कि कार ही मेरा घर बन गई. केंटो मोरीता ने जब बे एरिया में किराया न दे पाने के कारण अपनी 2005 वोल्वो कार में रहना शुरू किया, तो उन्होंने इसे “चलता-फिरता घर” बना लिया. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बेचकर ये कार खरीदी और साइकिल से ऑफिस आते-जाते थे.
तीन महीने तक गूगल का खाना खाकर रहा जिंदा मोरीता ने बताया कि गूगल की सुविधाएं उनके लिए वरदान साबित हुईं. फ्री खाना, जिम, शॉवर और कपड़े धोने की सुविधा ने उनका काफी खर्च बचा लिया. मोरीता ने बताया, “मैं सुबह जिम में नहाता, ऑफिस में कपड़े धोता और फिर रात में कार में सो जाता था. उन्होंने खिड़कियों पर कार्डबोर्ड और कपड़े से पर्दे बना लिए ताकि कोई देख न सके. हालांकि, कार के अंदर ठंड बहुत लगती थी, इसलिए वो सुबह 5 बजे उठकर जल्दी ऑफिस चले जाते थे. ये दिनचर्या करीब तीन महीने चली, जब तक कि उनके पुराने अपार्टमेंट की लीज खत्म नहीं हुई. बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क ऑफिस ट्रांसफर ले लिया और वोल्वो बेचकर वहां स्टूडियो अपार्टमेंट किराए पर लिया.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










