
गूगल ट्रांसलेट के भरोसे रेलवे! इस ट्रेन को बना दिया Murder Express, भड़क गए लोग
AajTak
भारतीय रेलवे ने हाल ही में एक ट्रेन का ऐसा नाम रख दिया, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और उसके बाद लोगों ने रेलवे को जमकर सुनाया. इसके बाद रेलवे ने अपनी गलती मानी और इस पर एक्शन भी लिया.
भारतीय रेलवे ने हाल ही में एक ट्रेन का ऐसा नाम रख दिया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया. दरअसल गूगल की मदद से किया गया ट्रांसलेट कई बार अर्थ को अनर्थ बना देता है. ऐसा ही एक ट्रांसलेशन रेलवे ने कर दिया, जिसकी वजह से एक ट्रेन का नाम Murder Express रख दिया गया.
दरअसल स्टेशन के मलयालम भाषा के ट्रांसलेट करने में बड़ी गलती हो गई. हटिया रेलवे स्टेशन का नाम हत्या स्टेशन हो गया, जो गूगल ट्रांसलेट करके Murder बन गया. इसका ट्रांसलेशन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब लोग भड़के तो रेलवे को अपनी गलती का अहसास हुआ.
कैसे हो गई रेलवे से ये गलती?
जानकारी के मुताबिक, हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस पर 'हटिया' नाम के एक बोर्ड की फोटो वायरल हो गई, जिसके बाद रेलवे को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. रेलवे ने हटिया का मलयालम भाषा में ट्रांसलेशन 'कोलापथकम' कर दिया, जिसका हिंदी में मतलब होता है- हत्यारा.
सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ास
सोशल मीडिया पर जब इसकी तस्वीर सामने आई तो लोगों का गुस्सा निकला. इस पर कमेंट करते हुए लोग कह रहे हैं कि रेलवे गूगल ट्रांसलेट पर अधिक निर्भर हो गया है, जिसकी वजह से ऐसी गलतियां हो रही हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











