
गुरुग्राम: THAR पर 0007 की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर VIP इलाकों में टशन दिखा रहा था, पोल खुली तो पहुंचा जेल
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में टशन दिखाने के लिए एक शख्स THAR गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रखा था. वह वीआईपी इलाकों में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता था, जिसके बाद पुलिस ने राजीव चौक इलाके में उसे रोककर गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली के वीआईपी इलाकों में SUV थार से टशन दिखाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शख्स को ओल्ड रेलवे रोड पर मिनी सचिवालय के पास टी-पाइंट पर रोकने के बाद गिरफ्तार किया गया, जब वह अपनी नंबर प्लेट 'HOODA 0007' की गाड़ी को भगाने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस अधिकारियों ने बाद में बताया कि आरोपी एक कपड़ा व्यापारी है, जिसने दो महीने पहले ही एसयूवी खरीदी थी और दिखावा करने के लिए पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसे नंबर का इस्तेमाल कर रहा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वायरलेस ट्रांसमिशन भेजकर सभी गश्ती टीमों को महिंद्रा थार के बारे में जानकारी दी थी, जिसके पीछे और सामने की नंबर प्लेट पर HOODA 0007 लिखा था. जब दोपहर दो बजे मिनी सचिवालय परिसर के प्रवेश द्वार पर एक ट्रैफिक टीम ने राजीव चौक से उस गाड़ी को आते हुए देखा तो उसे रोककर सील कर दिया गया.
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
पुलिस डिप्टी कमिश्नर (ट्रैफिक) वीरेंद्र विज ने कहा कि आरोपी की कार को राजीव चौक के पास ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया था. कार की नंबर प्लेट फर्जी थी और विंडो पर काली फिल्म भी लगी थी. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने ई-चालान से बचने की कोशिश की थी.
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











