
गुरुग्राम हिंसा में अब तक 51 गिरफ्तार, 67 हिरासत में, पुलिस ने दर्ज कीं 29 FIR
AajTak
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसकी आग गुरुग्राम के बादशाहपुर तक पहुंच गई. इस मामले में शहर पुलिस ने 29 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
गुरुग्राम में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने 29 एफआईआर दर्ज की हैं. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नगर कला रामचंद्रन ने बताया कि इस मामले में अबतक 51 गिरफ्तारी की जा चुकी हैं और 67 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जब भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर हमला कर दिया. हिंसा राज्य के अन्य हिस्सों में फैल गई और एक अगस्त को गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके तक पहुंच गई.
पुलिस कमिश्नर ने इस बात पर जोर दिया कि गिरफ्तारी और हिरासत सहित सभी कानूनी कार्रवाइयां अपराधियों के खिलाफ पर्याप्त सबूतों के आधार पर की गई हैं.
पुलिस ने शहर में रहने वाले लोगों से अपील की थी कि वो किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल होने से परहेज करें. इससे सार्वजनिक व्यवस्था में अधिक व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. कमिश्नर ने शांति बनाए रखने के लिए शहर के लोगों और हर समुदाय के लोगों से सहयोग भी मांगा.
नूंह एसपी का ट्रासंफर किया गया
इस बीच राज्य सरकार ने नूंह के एसपी वरुण सिंगला और डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पवार का ट्रांसफर कर दिया है. जब जिले में सांप्रदायिक झड़पें हुईं तो सिंगला छुट्टी पर थे. सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का नया एसपी बनाया गया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








