
गुरुग्राम: लिफ्ट में ढाई घंटे तक फंसा रहा 6 साल का मासूम, इमरजेंसी अलार्म तक नहीं पहुंचा हाथ
AajTak
गुरुग्राम में एक छह साल का बच्चा सोसायटी की लिफ्ट में ढाई घंटे तक भूसा प्यासा फंसा रहा. बच्चा अपने घर से पार्क में खेलने के लिए निकला था, लेकिन लिफ्ट में खराबी आने की वजह से वह उसी में फंसकर रह गया. जब परिजन ने उसे ढूंढ़ा तो वह बंद लिफ्ट में फंसा मिला.
गुरुग्राम की एक सोसायटी में लापरवाही का मामला सामने आया है. बीते 15 सितंबर को रात 8 बजे 14वीं मंजिल पर रहने वाला एक बच्चा ग्राउंड फ्लोर पर खेलने के लिए निकला था. बच्चा जब लिफ्ट में गया तो तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट में फंसकर रह गया. परिजन को पता चला तो उसे रात साढ़े दस बजे तकनीकी टीम की मदद से लिफ्ट से निकाला गया.
जानकारी के अनुसार, साइबर सिटी के सेक्टर 70-A की सोसाइटी में रहने वाला बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया. इस दौरान पता चला कि बच्चा तीसरी मंजिल पर लिफ्ट में फंसा हुआ है. इसके बाद पीरामिंड के अर्बन होम्स टावर नंबर 16 की लिफ्ट में फंसे बच्चे को सोसाइटी के टेक्निकल स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत बिल्डर के साथ पुलिस से की. आरोप है कि अभी तक इस मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. बच्चा रात 8 बजे लिफ्ट में फंसा, इसके बाद पता चलने पर उसे रात 10:30 बजे बाहर निकाला जा सका.
बच्चा बोला- मेरा हाथ इमरजेंसी अलार्म तक पहुंचा ही नहीं
वहीं लिफ्ट में फंसे 6 वर्षीय बच्चे से पूछा गया कि उसने इमरजेंसी अलार्म क्यों नहीं बजाया तो उसने कहा कि मेरा हाथ सुरक्षा अलार्म तक गया ही नहीं. वहीं बच्चे के माता-पिता का कहना है कि जो गंभीरता सोसाइटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिखानी चाहिए, वह नहीं दिखाई गई.
लिफ्ट को बार-बार चेक किया जाता है, लेकिन यह गार्ड की लापरवाही ही थी, जिसकी वजह से 6 साल का बच्चा ढाई घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. उनका कहना है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद बिल्डर ने सोसाइटी की लिफ्ट को ठीक नहीं करवाया है. इसकी वजह से सोसाइटी के बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







