
गुरुग्राम में महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर का किया मर्डर, भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
AajTak
गुरुग्राम में एक महिला ने मामूली विवाद को लेकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. महिला ने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और भाई की तलाश में जुटी हुई है.
गुरुग्राम में एक महिला ने भाई के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. महिला बीते छह साल से उस मृतक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का भाई फरार है.
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली नीतू उर्फ निशा (34) और विक्की (28) पिछले छह साल से रिलेशनशिप में थे. महिला शादीशुदा है, लेकिन अपने पति से अलग हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक, महिला 15 साल के बच्चे की मां है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि शहर की एक अदालत ने नीतू को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. महिला का भाई फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, विक्की शुक्रवार देर रात कच्ची कॉलोनी स्थित एक घर में मृत पड़ा मिला. पुलिस ने कहा कि महिला ने कथित तौर पर अपने भाई की मदद से टिकरी गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.
गुरुग्राम: Egg Curry नहीं बनाई तो हैवान बना लिव-इन पार्टनर, महिला की हथौड़े से पीटकर हत्या
मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि विक्की की किसी ने हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि शनिवार को सदर पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई.
मृतक का मोबाइल फोन बरामद

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









