
गुरुग्राम में पैसे के लेनदेन में जीजा ने साले की कर दी हत्या, गिरफ्तार
AajTak
पैसे के लेनदेन को लेकर शख्स ने अपनी ही पत्नी के भाई की हत्या कर दी. उसे बहाने से शराब पीने के लिए बुलाया. इसके बाद पत्थर से उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में चार लाख रुपये के विवाद को लेकर जीजा ने साले की हत्या कर दी थी. 28 मार्च को साले का शव स्कूल के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था. आज पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा कर दिया है. गुरुग्राम में 28 मार्च को सेक्टर-47 में एक शख्स की लाश मिली. इस मामले में सेक्टर-39 पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि चार लाख के विवाद को लेकर जीजा ने साले की हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि मृतक शाहनूर मियां और उसकी बहन हसीना बीबी व आरोपी जहारूल एक साथ राजमिस्त्री का काम करते थे. ये लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. निर्माण के एक काम के लिए जहारूल को चार लाख रुपये मिले थे. उसने ये पैसे अपनी पत्नी को दे दिए.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









