
गुरुग्राम में कैब ड्राइवर को बेहोश कर लूटी कार, 3 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम में कैब लूटकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बदमाशों ने 6 फरवरी को रैपिडो कैब बुक कर चालक पर हमला किया, उसे बेहोश कर कार और मोबाइल लूट लिया. पुलिस ने जांच के बाद दीपक, राहुल और सूरज को गिरफ्तार कर लूटी गई गाड़ी व मोबाइल बरामद किया. सूरज पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.
गुरुग्राम में एक कैब चालक से मारपीट कर उसकी गाड़ी और मोबाइल लूटने की घटना सामने आई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लूटी गई कार और मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये गैंग पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दे चुका.
पीड़ित कैब चालक के मुताबिक, उसे 6 फरवरी को रैपिडो ऐप के जरिए एक बुकिंग मिली थी. उसने अशोक विहार फेज-3 से तीन यात्रियों को पिक किया और सेक्टर-106 के पास पारस सोसाइटी पहुंचा. जैसे ही उसने यात्रियों को उतरने के लिए कहा, आरोपियों ने उसकी गर्दन में रस्सी डालकर उसे दबोच लिया. उसे बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया और फिर उसकी कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए.
ये भी पढ़ें- गुरुग्राम: गैस सिलेंडर विस्फोट में दो मासूम बच्चियों की मौत, पिता गंभीर रूप से झुलसे
7 फरवरी को कैब चालक ने राजेंद्र पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. गुरुग्राम पुलिस की सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक (भिवानी, हरियाणा), राहुल (बांदा, उत्तर प्रदेश) और सूरज कुमार (सुपौल, बिहार) के रूप में हुई है. तीनों आरोपी अशोक विहार फेज-3 में रह रहे थे और सेक्टर-15 के पास रविवार रात पुलिस के हत्थे चढ़े.
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड और आगे की कार्रवाई
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सूरज कुमार पहले भी लूटपाट की वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये गैंग पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दे चुका. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










