
गुरुग्राम: बुजुर्ग महिला से दो करोड़ रुपये की ठगी, गहने गिरवी रखे, प्लॉट बेचकर दी रकम
AajTak
गुरुग्राम में एक बुजुर्ग महिला से सोशल मीडिया पर संपर्क कर दो करोड़ रुपये की ठगी की गई. महिला ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में उसे एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उसने खुद को ब्रिटिश एयरवेज के पायलट बताया. इसके बाद उसने पांच दिसंबर को आईफोन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और कैश जैसे गिफ्ट देने की बात कही.
हरियाणा के गुरुग्राम में 61 साल की बुजुर्ग महिला से सीमा शुल्क निकासी के बहाने कथिततौर पर दो करोड़ रुपये की ठगी की गई. पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में उसे एक व्यक्ति से सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. आरोपी ने खुद को ब्रिटिश एयरवेज के पायलट बताया था.
दरअसल, आरोपी ने पांच दिसंबर को बुजुर्ग महिला से कहा कि उसके पास आईफोन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घड़ी, एक्सेसरीज और कैश जैसे गिफ्ट आइटम के साथ एक सरप्राइज पैकेज है. इसके लिए आपको अपना पता और फोन नंबर देना होगा. आरोपी ने आगे कहा कि अगर महिला उसे 35 हजार रुपये देगी, तो वह सरप्राइज पैकेज उसे भेज देगा.
एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बनकर किया फोन
पुलिस ने कहा कि जब पीड़ित महिला ने रुपयों का भुगतान किया, तो उसके पास एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी के रूप में एक अन्य व्यक्ति का फोन आया और उसे एक लाख रुपये का जुर्माना देने को कहा. जुर्माने की रकम वापस पाने के धोखेबाज के आश्वासन पर महिला ने 95,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए. कुछ समय बाद उसने फिर से महिला को फोन किया.
फिर महिला को जाल में फंसाते चले गए आरोपी
इसके बाद आरोपी ने कहा USD से INR में मुद्रा एक्सचेंज करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र के लिए दो लाख रुपये का भुगतान करना होगा. महिला फिर से धोखा खा गई. आरोपी यहीं नहीं रुके, 9 दिसंबर को उन्हें एक अन्य नंबर से एक एसएमएस किया, जिसमें दावा किया गया कि यह 'संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी विभाग' से है. उन्हें पैकेज के लिए एक निकासी फॉर्म प्राप्त करना था, जिसके लिए उन्हें भुगतान करना था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








