
गुरुग्राम पब ब्लास्ट केस में SIT को बड़ी कामयाबी, 3 और गिरफ्तार
AajTak
बीते 10 दिसंबर की सुबह लॉरेंस गैंग के गुर्गे सचिन ने गुरुग्राम के एक पब पर देसी बम से हमला कर दिया था. मौके पर तैनात स्वैट कमांडो ने उसे काबू कर लिया था. उसके कब्जे से दो देसी बम और एक कंट्री मेड पिस्टल भी बरामद की गई थी.
गुरुग्राम पब बार धमाके मामले में 3 और गिरफ्तारियां हुई हैं. एसआईटी ने देसी बम से हमले के मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़े तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एसआईटी जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने की तैयारी में है.
दरअसल बीते 10 दिसंबर की सुबह लॉरेंस गैंग के गुर्गे सचिन ने गुरुग्राम के एक पब पर देसी बम से हमला कर दिया था. मौके पर तैनात स्वैट कमांडो ने उसे काबू कर लिया था. उसके कब्जे से दो देसी बम और एक कंट्री मेड पिस्टल भी बरामद की गई थी.
आरोपी सचिन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
आरोपी सचिन से पुलिसिया पूछताछ के बाद से ही एसआईटी टीम द्वारा रेड की जा रही थी जिसके बाद ही 3 और बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है. पुलिसिया जानकारी के मुताबिक धमाके के मुख्य आरोपी मेरठ के रहने वाले आरोपी सचिन तालिहान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है.
आर्मी की तैयारी कर रहा था सचिन
27 वर्षीय सचिन दसवीं पास है. वह दसवीं के बाद से ही आर्मी की तैयारी कर रहा था. अग्निपथ योजना आई तो वह आर्मी की तैयारी छोड़ पिता के साथ खेती बाड़ी करने लगा. वह लॉरेंस ग्रुप के संपर्क में कैसे आया, पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








