
गुरुग्राम: निवेश पर ज्यादा रिटर्न और क्यूआर कोड के जरिए गिफ्ट कार्ड के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम में पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले चार साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है. ठगी के दो अलग-अलग मामलों में इन्हें पकड़ा गया है. 2 आरोपी निवेश पर ज्यादा रिटर्न के नाम पर लोगों को चूना लगाते थे जबकि अन्य दो आरोपी क्यूआर कोड के जरिए गिफ्ट कार्ड देने के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी कर लेते थे.
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में निवेश पर ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में संलिप्तता के आरोप में इन लोगों को पकड़ा है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दो आरोपी शेयर बाजार में निवेश पर अधिक रिटर्न देने के बहाने लोगों को ठग रहे थे. पुलिस ने कहा कि अन्य दो ठग क्यूआर कोड भेज रहे थे और गिफ्ट कार्ड देने का झांसा देकर लोगों को चूना लगा रहे थे.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड और तीन डेबिट कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कुणाल सिसोदिया और कैलाश धनचरण के रूप में हुई है.
इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में साइबर क्राइम (ईस्ट) पुलिस की टीम ने उन्हें जोधपुर से गिरफ्तार किया, आरोपी शेयर बाजार में निवेश करने और उच्च रिटर्न का वाद कर लोगों से पैसे ठग लेते थे.
उन्होंने बताया कि अन्य दो आरोपियों की पहचान राहुल कुमार मिश्रा और मनोज के रूप में हुई है, जिन्हें क्यूआर कोड भेजकर और गिफ्ट कार्ड भेजने का वादा करके लोगों को धोखा देने के आरोप में सेक्टर 37 के इलाके से गिरफ्तार किया गया था. एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने कहा, "हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









