
गुरुग्राम: दोस्त के साथ घूमने गई महिला को स्कॉर्पियो सवार ने किया किडनैप, जंगल में ले जाकर रेप की कोशिश
AajTak
गुरुग्राम में एक महिला को किडनैप कर रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को स्कॉर्पियो कार समेत गिरफ्तार कर लिया और महिला को सकुशल बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुरुग्राम के अरावली इलाके में लेपर्ड ट्रेल एरिया में एक 23 साल की महिला को किडनैप करने और उसके साथ रेप की कोशिश करने के आरोप में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक महिला के दोस्त से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने संदिग्ध को उसकी स्कॉर्पियो कार के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
पहले फोन छीना, पीछा किया तो कर लिया किडनैप
अधिकारी के मुताबिक सिरसा जिले की रहने वाली महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है और पेइंग गेस्ट अकोमोडेशन में रहती है. रविवार सुबह एक इवेंट से लौटते समय वह और उसका पुरुष दोस्त थोड़ी देर के लिए लेपर्ड ट्रेल में घूमने के लिए रुक गए.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: बॉयफ्रेंड ने किया गैंगरेप, फिर होटल मैनेजर-मालिक ने किया दुष्कर्म, स्पा सेंटर को बेचा, रूह कंपा देगी ये कहानी
सुबह करीब 3 बजे, जब वे अरावली पहाड़ियों की ओर जा रहे थे तभी एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. जब उसने उसका पीछा किया और युवक ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती उसे अपनी स्कॉर्पियो कार में उठा लिया. फिर जंगल की ओर चला गया. शिकायत में लिखा है कि महिला के दोस्त ने पुलिस को सूचित करने से पहले काफी दूर तक कार का पीछा किया.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेप की कोशिश को नाकाम करते हुए संदिग्ध को उसकी गाड़ी के साथ पकड़ लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक चला और सुबह 5.30 बजे आरोपी की कार सकतपुर गांव के पास सड़क किनारे एक नाले में मिली.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






