
गुरुग्राम के लव स्टोरी और मैंगोज फूड्स कैफे में पिलाई जा रही थी शराब, CM फ्लाइंग ने मारा छापा
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर 65 और सेक्टर 70 में सीएम फ्लाइंग ने दो कैफे पर छापा मारा. इस दौरान पता चला कि दोनों जगहों पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है. पुलिस ने मौके से अहाता चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है.
गुरुग्राम के सेक्टर 65 में स्थित मैंगोज फूड्स और सेक्टर 70 के 'लव स्टोरी' कैफे में सीएम फ्लाइंड ने छापेमारी की. इस दौरान पता चला कि कैफे के नाम पर अवैध रूप से अहाता चलाया जा रहा था. अफसरों का कहना है कि यहां ग्राहकों को बिना किसी अनुमति के शराब पिलाई जा रही थी.
अफसरों ने बताया कि 50 हजार रुपए प्रति माह किराया देकर ये अवैध अहाते चल रहे थे. सीएम फ्लाइंग ने अहाता चला रहे लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है. अफसरों का कहना है कि न्यू इयर सेलिब्रेशन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है.
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह मामला बुधवार की देर रात गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड का है. सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि सेक्टर 70 के लव स्टोरी कैफे और मैंगोज फूड कोर्ट में बिना परमिशन के शराब परोसी जा रही है.
सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने दोनों जगह छापेमारी की. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, स्वाइप मशीन, एक बिल प्रिंटर, चार्जर, डाटा केबल, 3 बिल फोल्डर, लैपटॉप, पर्चियां बरामद की हैं.
न्यू ईयर को लेकर सुरक्षा के प्रति पुलिस बरत रही है सख्ती
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह का कहना है कि न्यू इयर सेलिब्रेशन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है. इसी के चलते रेड की जा रही है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान अहाते में काम करने वाले मैनेजर और कर्मचारियों को भी अरेस्ट किया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











