
गुरुग्रामः एक्सीडेंट के बाद बाइक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया कार चालक, VIDEO वायरल
AajTak
गुरुग्राम में एक कार सवार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद बाइक को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना शनिवार शाम 8 बजे दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुई है. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. गुरुग्राम पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. गनीमत रही कि इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान बच गई.
जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब आठ बजे सचिन नाम का फार्मासिस्ट अपनी बाइक पर एक दोस्त के साथ दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर पहुंचा. इस दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से कार में बैठे युवक दूर जा गिरे. घटना के बाद कार चालक ने कार को भगा ले जाने को कोशिश की. इस दौरान बाइक कार के अगले हिस्से में फंसी थी. कार चालक चालक उसी हालत में डेढ़ किलोमीटर तक कार को भगाता रहा.
यहां देखें वीडियो
इस दौरान रोड पर चल रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक को घसीटते हुए ले जाने पर कार के पीछे चिंगारियां निकल रही हैं. करीब डेढ़ किलोमीटर तक चलने के बाद चालक ने कार को बीच सड़क पर लॉक कर भाग गया.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं हादसे में घायल युवकों के पैर में फ्रैक्चर आ गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. एसीपी प्रीतपालसिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











