
गुनगुनी धूप और शशि थरूर की गोद में बंदर, जानें तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पोस्ट्स अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार उनकी एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने अपने बगीचे में बंदर के साथ हुई एक अनोखी और दिलचस्प मुलाकात का जिक्र किया है. बुधवार को X पर शेयर की गई इस पोस्ट में थरूर ने इस अनुभव को 'असाधारण' बताया है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पोस्ट्स अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार उनकी एक पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने बगीचे में बंदर के साथ हुई एक अनोखी और दिलचस्प मुलाकात का जिक्र किया है. बुधवार को X पर शेयर की गई इस पोस्ट में थरूर ने इस अनुभव को 'असाधारण' बताया है.
थरूर ने लिखा कि सुबह-सुबह वह अपने बगीचे में अखबार पढ़ रहे थे, तभी एक बंदर अचानक उनके पास आया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बंदर उनकी गोद में आराम से बैठ गया. थरूर ने इस पल को शांत रहकर संभाला, हालांकि उनके मन में यह डर था कि कहीं बंदर काट न ले, जिससे रेबीज का खतरा हो सकता था.
केले खाए, गले लगाया और सो गया थरूर ने उसे केले दिए, जिसे बंदर ने खुशी-खुशी खाया. इसके बाद, उसने थरूर को गले लगाया और उनके सीने पर सिर रखकर सो गया. थरूर ने इस अनुभव को यादगार बताया.
देखें पोस्ट
इसके बाद थरूर ने एक और पोस्ट की

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










