
गुड़िया को शख्स ने बनाया 'पत्नी', चुकानी पड़ी ये कीमत!
AajTak
शख्स का कहना है कि सिंथेटिक डॉल की वजह से उनके जीवन में कई तरह के सुधार हुए हैं. डॉल ने उनका अकेलेपन भी दूर किया है.
एक शख्स सिंथेटिक डॉल के साथ रिलेशन में है. डॉल को वो Mimi कहकर बुलाता है और उसे पत्नी भी मानता है. शख्स का कहना है कि डॉल के साथ 2 साल के रोमांस के दौरान उसका अकेलापन दूर हो गया है. हालांकि, बदले में उसने अपने दोस्तों को खो दिया है.
अमेरिका में रहने वाले इस शख्स का नाम अलेक्जेंडर स्टोक्स (Alexander Stokes) है. डॉल के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर स्टोक्स का कहना है कि वो लड़कियों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उन्हें डॉल से लगाव है.
बकौल स्टोक्स डॉल की वजह से उनके जीवन में कई तरह के सुधार हुए हैं. उनका कहना है कि डॉल ने उसे अकेलेपन से लड़ने में मदद की है.
स्टोक्स ने 'डेली स्टार' को बताया कि Mimi उनकी 'शारीरिक इच्छाओं' को संतुष्ट करती है, चिंता को कम करती है और मेंटल हेल्थ को मजबूती देती है. लेकिन स्टोक्स ने यह भी स्वीकार किया कि इस रिश्ते के परिणामस्वरूप सामाजिक जीवन को काफी नुकसान हुआ है.
अलेक्जेंडर स्टोक्स का कहना है कि डॉल के साथ रिलेशन में रहने के कारण उनके दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया. उनके परिवार के ज्यादातर लोगों ने इस रिलेशनशिप का विरोध किया. हालांकि, फिर भी स्टोक्स अपनी डॉल के साथ खुश हैं.
चुकानी पड़ी कीमत

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










