
गुडन्यूज! छठ पूजा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, अगले 5 दिन में चलेंगी 1,500 स्पेशल ट्रेनें
AajTak
Chhath Special Trains: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ पर्व के मौके पर अगले 5 दिनों में 1,500 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. बता दें कि त्योहारी सीजन में पिछले 21 दिनों में नियमित ट्रेनों के अलावा 4,493 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं.
भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है. दिवाली और आगामी छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. अगले 5 दिनों में हर दिन औसतन 300 विशेष ट्रेनें यानी कुल 1,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.
21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें
12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की योजनाभारतीय रेलवे के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक यानी 61 दिनों में 12,000 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलेंगी. अब तक 11,865 ट्रिप्स की घोषणा हो चुकी है, जिनमें 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित ट्रिप्स शामिल हैं. यह संख्या पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है. पिछले साल 7,724 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. पिछले 21 दिनों में 4,493 ट्रिप्स यानी हर दिन औसतन 213 ट्रिप्स ने यात्रियों को दिवाली के लिए घर पहुंचने में मदद की.
उधना स्टेशन पर रिकॉर्ड यात्रा 19 अक्टूबर 2025 को उधना स्टेशन से 36,000 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले साल की तुलना में 50% अधिक है. सभी यात्री शाम 4 बजे तक अपनी ट्रेनों में सवार हो गए और समय पर घर पहुंचकर दिवाली मना सके. रेलवे के मुताबिक, पिछले 5 दिनों में उधना से ही 1.2 लाख लोग सफर कर चुके हैं. रेलवे ने भीड़ को संभालने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए हैं.
यात्रियों ने की तारीफ यात्री रेलवे की बेहतर व्यवस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जबलपुर स्टेशन पर एक यात्री ने कहा, "प्लेटफॉर्म साफ-सुथरे हैं, सुरक्षा अच्छी है और स्टेशन का रखरखाव शानदार है." वहीं, अहमदाबाद स्टेशन पर रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने दिव्यांग और बीमार यात्रियों की मदद की, जिससे उनकी यात्रा आसान हुई.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











