
गुजरात: साबरकांठा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो समुदायों में पथराव और आगजनी
AajTak
साबरकांठा में देर रात दो समुदायों के बीच मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. बाइक टक्कर से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते पथराव और आगजनी में बदल गया. घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति पर काबू पा लिया और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
गुजरात के साबरकांठा जिले के मोयद गांव में शुक्रवार देर रात दो समुदायों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. यह पूरा मामला एक बाइक टक्कर से शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.
मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
घटना के दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए और कुछ घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त तेज कर दी है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोयद गांव में पटेल और ठाकुर समुदाय के बीच यह विवाद पुरानी तनातनी के कारण और बढ़ गया. पथराव के बाद कुछ अराजक तत्वों ने दोपहिया वाहनों में आग भी लगा दी, जिससे गांव में दहशत फैल गई. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और हिंसा को आगे बढ़ने से रोक दिया.
पूरे गांव में पुलिस की तैनाती
साबरकांठा जिला पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पूरे गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. देर रात तक पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










