
गुजरात सरकार का फैसला, इस 'सिटी' में कर सकेंगे शराब का सेवन
Zee News
Gujarat Liquor: गुजरात सरकार ने GIFT सिटी में शराब के सेवन की सशर्त इजाजत दे दी है. अब गिफ्ट सिटी में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा शराब एक्सेस करने का परमिट जारी किया जाएगा.
नई दिल्ली: Gujarat Liquor: गुजरात में लंबे अरसे से शराब की बिक्री पर बैन है. लेकिन अब गुजरात सरकार ने इस मामले में थोड़ी ढील देने का फैसला किया है. गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT) में 'वाइन एंड डाइन' की सुविधा रखने वाले होटलों और क्लबों में शराब का सेवन करने की इजाजत दी है. गिफ्ट सिटी में कार्यरत कर्मचारियों को शराब एक्सेस करने का परमिट जारी किया जाएगा. यहां पर काम करने वालों के अलावा आधिकारिक तौर पर आने वाले मेहमान भी शराब का सेवन कर सकेंगे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










