
गुजरात: मेडिकल और इंजीनियरिंग का सिलेबस गुजराती भाषा में तैयार करने के लिए समिति का गठन
AajTak
गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतूभाई वघानी का कहा है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज का पाठ्यक्रम गुजराती भाषा में बनाने का फैसला किया गया है. इसके लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ जेएम व्यास के नेतत्व में समिति का गठन किया गया है.
गुजरात सरकार ने एक समिति का गठन करने का ऐलान किया है, जो गुजराती भाषा में इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज को तैयार करेगा.
गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतूभाई वघानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज का पाठ्यक्रम गुजराती भाषा में बनाने का फैसला किया गया है. नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ जेएम व्यास के नेतत्व में समिति का गठन किया गया है.
इस समिति में इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े वाइस चांसलर और शिक्षाविद के अलावा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अधिकारी शामिल हैं.
बता दें कि गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसे देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इससे पहले गुजरात सरकार की कैबिनेट बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड लागू करने के लिए भी एक कमेटी बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई.
वहीं, बीते हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की शुरुआत की. देश में पहली बार एमबीबीएस की पाठ्यपुस्तकें हिंदी में प्रकाशित हुई हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











