
गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे, कल होगा नई कैबिनेट का गठन
AajTak
गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए हैं. बता दें कि गुजरात में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. महात्मा मंदिर में कार्यक्रम के दौरान अमित शाह और जे.पी. नड्डा इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
गुजरात में अचानक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है. मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह निर्णय मंत्रियों को बताया गया. इसके बाद सभी मंत्रियों ने अपने-अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री को सौंप दिए.
राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफे
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के इस्तीफे सौंपेंगे. माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार का हिस्सा है.
हालांकि, इस घटनाक्रम पर भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
कल होगा कैबिनेट विस्तार

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








