
गुजरात में 15 भैंसें तो राजस्थान में बाइक सहित नदी में बहा युवक, बारिश ने मचाई तबाही, Video
AajTak
देश में कई जगहों पर मानसून आ चुका है और बारिश से तबाही मच गई है. दिल्ली, नोएडा के साथ ही गुजरात और राजस्थान में कई जगहों पर बारिश के सैलाब में लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी. गुजरात में 15 भैंसें नदी में बह गईं तो राजस्थान में एक बाइक सवार नदी में बह गया. इन घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं.
बारिश से इंसानी जिंदगी ही नहीं, जानवर भी प्रभावित हैं. गुजरात के कच्छ में बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां भचाऊ तहसील के खोड़ासर में बारिश के बाद नदी का बहाव इतना तेज हो गया कि उसमें भैंसें बह गईं. इस मामले का वीडियो सामने आया है. वहीं राजस्थान के पाली जिले में एक युवक बाइक सहित नदी में बह गया. युवक का पता नहीं चल सका है कि वह कहां का रहने वाला था.
यहां देखें Video
कच्छ में हुई बारिश के चलते नदी-नालों में उफान आ गया है. कच्छ के लकड़िया-खोड़ासर के बीच नदी में तेज बहाव आ गया. इस दौरान मवेशी पालकों के सामने नदी के किनारे खड़ीं 15 भैंसें पानी में बह गईं. एक मवेशी पालक ने बताया कि करीब 15 भैंसें नदी के तेज बहाव में फंस गईं थीं. नदी किनारे खड़े लोग देखकर चिल्लाने लगे. भैंसें करीब आधा किलोमीटर तक बहती चली गईं. इसके बाद जैसे-तैसे भैंसें अपने आप बाहर निकल गईं.
राजस्थानः बाइक के साथ नदी में बह गया युवक, रेस्क्यू के प्रयास में जुटी टीम
राजस्थान के पाली में सबसे ज्यादा बारिश मारवाड़ जंक्शन में हुई है. यहां बाजार में चारों ओर पानी भर गया. लगभग आधे फीट तक पानी सड़कों पर भरा रहा. मारवाड़ जंक्शन से आउवा की तरफ जाने वाले एचपी रोड के पास जलभराव हो गया. एक युवक ने पानी के बीच से बाइक निकालने की कोशिश की तो वह बाइक सहित नदी में बह गया.
यहां देखें Video

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







