
गुजरात में हाइवे पर मौत का तांडव, ट्रक-SUV टक्कर में 6 लोगों की मौत
AajTak
बनासकांठा के अबू–पालनपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी. एसयूवी में सवार सभी लोग राजस्थान से इलाज के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
गुजरात के बनासकांठा में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे ने कई घरों की खुशियाँ छीन लीं. अबू–पालनपुर हाइवे पर एक बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि एसयूवी में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शाम करीब सात बजे इकबालगढ़ गांव के पास हुआ. पुलिस के अनुसार ट्रक गुजरात से राजस्थान की ओर जा रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया और दूसरी लेन में आ रही एसयूवी से टकरा गया. टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी.
ट्रक-SUV टक्कर में 6 की मौत
अमीगढ़ थाने के इंस्पेक्टर पी.डी. गोहिल ने बताया कि एसयूवी में राजस्थान के नौ लोग सवार थे, जो पालनपुर एक मरीज के इलाज के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही यह यात्रा मातम में बदल गई. हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
डिवाइडर पार कर ट्रक ने मारी टक्कर
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश तेज कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






