
गुजरात में सहायक अध्यापकों का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप
AajTak
गुजरात में ग्रांटेड कॉलेज के सहायक अध्यापक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि फिक्स वेतन पाने वाले कर्मचारियों की तरह हमारा भी वेतन बढ़ाया जाए. इन नाइंसाफी के खिलाफ आध्यापकों द्वारा कुलपति को आवेदन पत्र पर भी दिया गया है.
गुजरात के ग्रांटेड कॉलेज में सहायक अध्यापक के तौर पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. गुजरात सरकार ने राज्य में फिक्स वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, लेकिन राज्य के अध्यापक सहायकों को इस लाभ से वंचित रखा गया है. अध्यापकों ने इसके खिलाफ विरोध किया है और कुलपति को आवेदन पत्र सौंपकर राज्य सरकार द्वारा घोषित 30 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग की गई है.
5 महीने पहले सरकार ने बढ़ाया था वेतन
गुजरात सरकार ने फिक्स वेतन पाने वाले स्कूल के कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान 5 महीने पहले किया था. हालांकि गुजरात सरकार ने अपने इस घोषणा में राज्य की विश्वविद्यालय के तहत आने वाली ग्रांटेड कॉलेज के अध्यापक सहायकों को शामिल नहीं किया था. तब से लेकर लगातार अध्यापक सहायकों द्वारा अलग-अलग तरह से विरोध दर्ज कर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
सरकार से बात करने के बाद भी नहीं हुई कोई सुनवाई
गुजरात के अध्यापक सहायक मंडल की तरफ से गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति को आवेदन देने पहुंचे शशिकांत तेरैया ने आजतक से कहा कि गुजरात सरकार ने राज्य के तमाम फ़िक्स वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि की, लेकिन सिर्फ़ राज्य के अध्यापक सहायकों को ही इस लाभ से वंचित रखा गया है. कई बार इस बात को लेकर सरकार में हम बात कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
सरकार के इस फैसले का हो सकता है ये असर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










