
गुजरात में बीजेपी के डोर-टू-डोर कैंपेन की हक़ीक़त क्या है
AajTak
गुजरात में इस बार बीजेपी का कैंपेन प्लान पहले से कितना अलग है और बाकी पार्टियां क्या कर रही हैं? टिकट बंटवारे से पनपी नाराजगी बीजेपी को गुजरात चुनाव में कितना नुक़सान पहुंचा सकती है? नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से फारूक अब्दुल्ला ने क्यों इस्तीफा दे दिया और बतौर अध्यक्ष उनका कार्यकाल कैसा रहा और टेरर फंडिंग में क्रिप्टो के इस्तेमाल को लेकर भारत ने क्या चिंताएं जताई हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में
क्या है BJP का 'कारपेट बॉम्बिंग' प्लान?
गुजरात चुनाव में महीना भर से भी कम का वक्त रह गया है. एक नवंबर को 89 सीटों पर पहले चरण का चुनाव है. लिहाज़ा पार्टियां भी एक्टिव मोड में आ गई हैं. आज बीजेपी ने 89 में से 82 सीटों पर प्रचार के लिए जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, हेमंता बिस्वा शर्मा सहित 46 नेताओं को मैदान में उतारा. सूरत पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कोविड के वक्त सरकार के किए कामों का लेखा जोखा लोगों के सामने रखा
वहीं बीजेपी चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांग रही है. पार्टी ने 5 नवंबर को 'अग्रसर गुजरात' अभियान शुरू किया था. इसके अलावा कहा जा रहा है कि यूपी चुनाव के तर्ज पर ही गुजरात में भी बीजेपी घर घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी. खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इसके हिस्सा होंगे. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी कमर कस रही है. केजरीवाल लगातार राज्य के दौरे पर हैं और दिल्ली मॉडल की तर्ज पर लोगों से वोट मांग रहे हैं. वहीं पिछले चुनाव में 77 सीटें जीने वाली कांग्रेस भी पटेल, आदिवासी समाज को अपने पाले में करने की कोशिश में लगी है.
तो सबसे पहले बात बीजेपी के चुनावी कैंपेन को लेकर ही करते हैं. इस मर्तबा क्या तैयारी है बीजेपी की ताकि 2017 में जीते 99 सीटों के आंकड़े को बढ़ाया जा सके, 'दिन भर' में सुनने के लिए क्लिक करें

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.









