
गुजरात में फर्जी डॉक्टर बनाने वाली फैक्ट्री, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, देखें
AajTak
गुजरात के सूरत में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां 70,000 रुपये में 8वीं-10वीं पास लोगों को फर्जी डॉक्टरी डिग्री दी जा रही थी. इलेक्ट्रो होमियोपैथी के नाम पर चल रहे इस रैकेट में 3 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस जांच में पता चला कि 2002 से यह धंधा चल रहा था. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











