
गुजरात में कोरोना से हड़कंप, अहमदाबाद-सूरत समेत इन चार शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू
AajTak
गुजरात सरकार की ओर से मंगलवार को जारी गाइडलाइन के मुताबिक, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 17 मार्च से 31 मार्च तक हर रोज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा.
गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने चार शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. गुजरात सरकार की ओर से मंगलवार को जारी गाइडलाइन के मुताबिक, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 17 मार्च से 31 मार्च तक हर रोज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. बता दें कि गुजरात में कोरोना के आंकड़ों में फिर तेजी से इजाफा होने लगा है. सोमवार को राज्य में 24 घंटे में 890 मामले दर्ज किए गए. इसी खतरे को देखते हुए बगैर दर्शक मैच आयोजित करने का फैसला लिया गया है. भारत-इंग्लैंड के बीच आज तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है, लेकिन दर्शकों के बिना ये मैच खेला जाएगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











