
गुजरात: भरूच में पटेल हॉस्पिटल के कोविड-19 वार्ड में लगी भीषण आग, 16 की मौत
AajTak
भीषण आग को देख हॉस्पिटल में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. आग की चपेट में हॉस्पिटल के मरीज आ गए. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. इस गंभीर हादसे में 12 लोगों की मौत की सूचना है.
गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बने कोरोना केयर वार्ड में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें आईसीयू वार्ड तक पहुंच गई. भीषण आग को देख हॉस्पिटल में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. आग की चपेट में हॉस्पिटल के मरीज आ गए. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. इस गंभीर हादसे में 16 लोगों की मौत की सूचना है. ये घटना शुक्रवार रात्रि करीब 12.30 की बताई जा रही है. भरूच स्थित पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में अचानक आग लग गई. बताया गया है कि जिस जगह आग लगी, वहीं पर आईसीयू वार्ड था. आग इतनी तेजी से फैलना शुरू हुई, कि मरीजों को बाहर निकालने का बहुत कम समय मिला. जब तक मरीजों को बाहर निकाला जाता, बड़ी संख्या में मरीज आग की लपटों में घिर चुके थे. वहीं कोविड केयर सेंटर में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचना शुरू हो गईं. तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हॉस्पिटल में फंसे लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











