
गुजरात: दलित महिला के हाथों से बना मिड डे मील, बच्चों ने खाने से किया इनकार
AajTak
बापू यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धरती गुजरात से शर्मनाक वाकया सामने आया है. बापू की धरती पर मोरबी जिले के एक स्कूल में सरकारी मध्याह्न भोजन पर विवाद की स्थित पैदा हो गई है. शिक्षा के मंदिर में 'जातिवाद का जहरीला माहौल' देखा जा रहा है. एक स्कूल में दलित रसोइए का पकाया भोजन खाने से इनकार करने का मामला सामने आया है. ओबीसी बच्चों ने गुजरात में दलितों खानसामों का पकाया मिड डे मील खाने से इनकार कर दिया है. विगत 16 जून से, कोली, भरवाड़, ठाकोर और गढ़वी जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 147 छात्रों ने गुजरात के मोरबी जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खान से इनकार कर दिया है. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











